Taking Stock: कल की गिरावट के बाद आज बाजार 2.5% भागा, जानिए गुरुवार को कैसी रहेगी इसकी चाल – Taking Stock-Market ran up 2.5 percent today after yesterdays fall-know how it will move tomorrow

यूएस फेड चेयरमैन के जैक्सन होल स्पीच के बाद बाजार में कल आई गिरावट आज एक झटके में काफूर होती नजर आई। आज बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला। बाजार ने आज ना सिर्फ कल की गिरावट की भरपाई की बल्कि इस हफ्ते की जबरदस्त बढ़ोतरी भी हासिल की। आज की तेजी दुनिया के दूसरे बाजारों की तुलना में भारतीय बाजारों की मजबूती की और संकेत करती है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1564.45 अंक यानी 2.70 फीसदी की बढ़त के साथ 59,537.07 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 446.40 अंक यानी 2.58 फीसदी की मजबूती के साथ 17,759.30 के स्तर पर बंद हुआ।

जानिए 1 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि एशियन और यूरोपियन बाजार में आई रिकवरी से आज भारतीय बाजार में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। अब बाजार का फोकस ब्याज दरों पर अमेरिकी रवैये से हटकर पहली तिमाही के मजबूत जीडीपी आंकड़ों की उम्मीद पर टिक गई है। भारी वोलैटिलिटी और अनिश्चित ग्लोबल मैक्रो इंवायरनमेंट के बावजूद आज की रैली ने यह बता दिया कि भारतीय बाजार लंबी अवधि के नजरिए से बहुत ही शानदार हैं।

बाजार का शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर निचले स्तर से आए मजबूत पुलबैक के चलते अब निगेटिव से बदलकर पॉजिटिव हो गया है। लेकिन अस्थाई ओवरबॉट कंडीशन के चलते नियर फ्यूचर में हमें बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता नजर आ सकता है।

बाजार में दिख सकती है 8-10% की और गिरावट, जोमैटो को करेंगे होल्ड : समीर अरोड़ा

ट्रेडरों के लिए 17,550 यानी 20-day SMA एक अहम लेवल हो सकता है। यह लेवल पार करने पर निफ्टी हमें 17800-17850 के लेवल पर जाता नजर आ सकता है। वहीं दूसरी तरफ 17500 के नीचे फिसलने पर निफ्टी में और कमजोरी आ सकती है। अगर निफ्टी 18000 का लेवल पार कर लेता है तो यह हमें 18300-18350 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

बाजार में दिख सकती है 8-10% की और गिरावट, जोमैटो को करेंगे होल्ड : समीर अरोड़ा

Mehta Equities के प्रशांत तापसे का कहना है कि आज बाजार में अच्छे खरीदारी के मौके नजर आए। जिससे बाजार में जोरदार तेजी आई। अच्छी बात यह है कि बाजार अपने 2 दिनों की गिरावट से उभरता नजर आया। यह गिरावट यूएस फेड के चेयरमैन के स्पीच के बाद आई थी। आज की खास बात यह है कि बेंचमार्क इंडेक्स और तमाम इंडिकेटर्स स्टॉक जैक्सन होल स्पीच के बाद आई निराशा के दौर से उभरते नजर आए है।

तकनीकी नजरिए से देखें तो अब तेजड़ियों की नजर 18000 के मनोवैज्ञानिक लेवल पर रहेगी। अगर निफ्टी यह लेवल पार कर लेगा तो यह हमें 18605 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 17421 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *