JP Morgan में इनवेस्टमेंट बैंकिंग हेड बने Navin Wadhwani, Kaustubh Kulkarni को मिली यह जिम्मेदारी – JP Morgan Ex RIL M A Head Navin Wadhwani Joins JP Morgan India Kaustubh Kulkarni becomes Senior Country officer

JP Morgan India : आरआईएल (RIL) के पूर्व एमएंडए हेड नवीन वाधवानी (Navin Wadhwani) जेपी मॉर्गन के साथ जुड़ गए हैं। वह कंपनी में इनवेस्टमेंट बैंकिंग के हेड का पद संभालेंगें। इसके साथ ही ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी ने अपने यहां एग्जीक्यूटिव स्तर पर कई नई नियुक्तियों और बदलावों का ऐलान किया है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है।

10 साल से रिलायंस इंडस्ट्रीज में थे वाधवानी

Navin Wadhwani भारत के लिए इनवेस्टमेंट बैंकिंग के हेड के रूप में जेपी मॉर्गन से जुड़ गए हैं। नवीन वाधवानी पिछले 10 साल से रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में थे और एमएंडए के हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वाधवानी Rothschild India में सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर थे।

Shree Cements के शेयर कमजोर नतीजों के बाद 4% से ज्यादा टूटे, अब क्या करें इनवेस्टर्स?

माधव कल्याण को एशिया पैसिफिक पेमेंट्स का हेड नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 1 नवंबर से प्रभावी होगी। वह श्रीधर कंठादई की जगह लेंगे, जो ग्लोबल पेमेंट रेल्स एंड पेमेंट्स वीएएस के को-हेड की नई भूमिका संभालेंगे। इसका ऐलान पिछले महीने किया गया था।

1 नवंबर से प्रभावी होंगी नियुक्तियां

वहीं, कौस्तुब कुलकर्णी (Kaustubh Kulkarni) भारत के लिए सीनियर कंट्री ऑफिसर के रूप में माधव की जगह लेंगे। इनकी नियुक्ति 1 नवंबर से प्रभावी होगी। केके एशिया पैसिफिक के वाइस चेयरमैन की भूमिका में बने रहेंगे।

Tata Group की इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला ने बढ़ाई हिस्सेदारी, 3 दिन में 3% उछल चुके हैं भाव

पीडी सिंह की कॉर्पोरेट बैंकिंग, इंडिया के मौजूदा प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी बढ़ाई गई है और जेपी मॉर्गन चेस बैंक, इंडिया के अंतरिम सीईओ नियुक्त किए गए हैं। इनकी नियुक्ति 1 नवंबर से प्रभावी होगी।

केके को नई भूमिका मिलने के साथ, विनीत मिश्रा साउथईस्ट एशिया के लिए इनवेस्टमेंट बैंकिंग के लिए अकेले हेड रहेंगे।

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *