दुनियाभर के बाजारों में हावी हुई कोरोना और मंदी की चिंता, SGX NIFTY करीब 80 प्वाइंट नीचे, एशियाई बाजार भी 1.5% तक टूटे – Worries of corona and recession dominated the markets around the world SGX NIFTY down almost 80 points Asian markets also fell by 1.5 percent

ग्लोबल बाजारों से आज कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया में नरमी आई है। SGX निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहे है। कोविड की बढ़ती चिंता से कल अमेरिका में तेज गिरावट आई । नैस्डैक 52 हफ्तों के निचले स्तर के बेहद करीब पहुंचा है। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को कमजोरी देखने को मिली। डाओ जोंस 1.1% की गिरावट के साथ 32,875.71 पर बंद हुआ। S&P इंडेक्स 1.2% लुढ़ककर 3,783.22 और नैस्डैक 1.3% की गिरावट के साथ 10,213.29 पर बंद हुआ। एप्पल के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं, एनर्जी शेयरों पर दबाव देखने को मिली। वॉल स्ट्रीट पर गिरावट का असर आज एशियाई बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। आज निक्केई, हैंगसैंग, शंघाई कम्पोजिट और कोस्पी करीब 1.4% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इस बीच कोविड को लेकर भारत, अमेरिका, मलेशिया, जापान समेत कई देशों ने सख्ती बढ़ाई है। चीन से आने वाले हर यात्री का कोविड टेस्ट होगा । इधर, भारत में कोविशील्ड वैक्सीन की 2 करोड़ डोज सरकार को मुफ्त में सीरम इंस्टीट्यूट देगा। US और UAE में भी चीनी यात्रियों की जांच शुरू हुई है। इटली के मिलान एयरपोर्ट पर जांच के दौरान चीन से आए 2 विमान के 50% पैसेंजर कोविड पॉजिटिव है।

Stock Market Today Live: SGX निफ्टी दे रहा संकेत , कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

वहीं चीन में डिमांड घटने की आशंका से कच्चे तेल का उबाल ठंडा पड़ा है। भाव 84 डॉलर के नीचे आया है। अमेरिका में सप्लाई बढ़ने और जल्दी गर्मी आने की उम्मीद से नेचुरल गैस में करीब 10% की तेज गिरावट आई है।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 83.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 25,998.76 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.68 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.80 फीसदी चढ़कर 14,060.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 19,700.55 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 3,081.57 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *