Technical View: निफ्टी ने बनाया ट्वीजर टॉप पैटर्न, बाजार में और गिरावट के दिख रहे संकेत – Technical View-Nifty made tweezer top pattern-signs of further decline in the market

Market today: 23 मार्च को वायदा कारोबार के वीकली एक्पायरी वाले दिन निफ्टी एक बार फिर 17200 के अहम रजिस्टेंस को पार करने में कामयाब नहीं रहा है। अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़त के बाद ग्लोबल बाजारों में आई कमजोरी का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। 17097 के निचले स्तर पर खुलने को बाद निफ्टी में धीरे-धीरे बढ़त आनी शुरू हुई और इसने दोपहर तक 17205 का इंट्राडे हाई हासिल कर लिया। लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में ये सारी बढ़त गवांते हुए निफ्टी 75 अंकों की गिरावट के साथ 17077 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक ट्वीजर टॉप जैसा पैटर्न बनाया है, जो आने वाले कारोबारी सत्रों में और कमजोरी की संभावना के संकेत दे रहा है, क्योंकि 22 मार्च और 23 मार्च को इंट्राडे हाई लगभग समान हैं। इसके अलावा ऑवरली चार्ट पर भी निफ्टी-50 ने एक डबल टॉप जैसा पैटर्न बनाया है। ये भी एक बियरिश रिवर्सल पैटर्न ही है। ये निफ्टी में और गिरावट आने की और संकेत है।

17200-17250 पर निफ्टी के लिए बड़ा रजिस्टेंस

वर्तमान महीने में निफ्टी ने कई बार 17200-17250 के स्तर को पार करने की कोशिश की है लेकिन ये अपनी इन कोशिशों में सफल नहीं रहा है। हाल की गिरावट के पहले ये स्तर निफ्टी के लिए फरवरी के आखिरी दिन सपोर्ट को तौर पर काम कर रहा था। आज के कारोबार में बैंकिंग, फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।

कोटक सिक्योरिटीज ( Kotak Securities) के श्रीकांत चौहान का कहना है कि निफ्टी एक बार फिर 17210 पर स्थित शॉर्ट टर्म रजिस्टेंस को पार करने में कामयाब नहीं रहा है। इसके अलावा इसने इंट्राडे चार्ट पर डबल बॉटम बनाया है। ये इसमें वर्तमान स्तरों से और कमजोरी आ सकने का संकेत है। श्रीकांत चौहान का मानना है कि निफ्टी के लिए अब शॉर्ट टर्म के लिए 17050-17000 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 17200-17250 पर रजिस्टेंस है। लेकिन अगर निफ्टी 16950 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट और बढ़ सकती है।

नियर टर्म में निफ्टी 16800-17300 के ट्रेडिंग रेंज में घूमता दिख सकता है

ऑप्शन के मोर्चे पर नजर डालें तो 17100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। उसके बाद 17200 और 17300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट हैं। वहीं, 17100 की स्ट्राइक प्राइस पर कॉल राइटिंग देखने को मिली है। पुट साइड पर सबसे ज्यादा पुट इंटरेस्ट 17000 की स्ट्राइक पर है। उसके बाद 16500 और 16800 की स्ट्राइक प्राइस पर सबसे ज्यादा पुट इंटरेस्ट देखने को मिला है। वहीं, 16500 की स्ट्राइक प्राइस पर पुट राइटिंग देखने को मिली है। इन ऑप्शन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि नियर टर्म में निफ्टी 16800-17300 के ट्रेडिंग रेंज में घूमता दिख सकता है।

हेज्ड के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल घोष का कहना है कि अगर निफ्टी तेजी पकड़नी है बैंक निफ्टी को 40200 के ऊपर बंद होना होगा। ये बैंक निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म रजिस्टेंस बन गया है। बैंकिंग शयरों के गति पकड़े बिना निफ्टी में तेजी की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

Taking Stock: बाजार की दो दिनों की तेजी थमी, जानिए 24 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

बैंक निफ्टी की कैसी रही चाल

बैंक निफ्टी आज गिरावट के साथ 39836 के स्तर पर खुला था। उसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी आती दिखी। इसने इंट्रा डे में 40202 का हाई भी छुआ। लेकिन आखिरी कारोबारी घंटे में आई बिकवाली के चलते इंडेक्स ने अपनी दिन की सारी बढ़त गवां दी और कारोबार के अंत में 382 अंकों की गिरावट के साथ 39617 के स्तर पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडल बनाया है। ये ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली का संकेत है।

वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX आज 14.81 के स्तर से 2.14 फीसदी की गिरावट के साथ 14.49 के स्तर पर आ गया। बाजार में कुछ स्थिरता कायम होने के लिए India VIX को 12-13 के लेवल पर आना होगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *