ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, एशिया में मजबूती, SGX NIFTY करीब चौथाई परसेंट नीचे – Mixed signals from the global market strength in Asia SGX NIFTY down about a quarter percent

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहा था। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई । लेकिन SGX NIFTY करीब चौथाई परसेंट नीचे है। कर्ज की सीमा पर जारी मंथन के बीच अमेरिकी बाजार कल एक परसेंट तक गिर कर बंद हुए थे। हालांकि आज US FUTURES में थोड़ी रिकवरी देखने को मिल रही है। कल गिरावट के साथ अमेरिकी बाजार बंद हुए । जबकि डाओ जोंस 336 अंक गिरकर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स और नैस्डेक लाल निशान में बंद हुए है।

US के डेट सीलिंग मुद्दे ने बाजार पर दबाव बनाया है । बड़ी टेक कंपनियों के शेयर में तेजी दिखी। अल्फाबेट का शेयर कल 2.6% चढ़ा। अमेजन के शेयर में भी 2% की तेजी दिखी। 2009 के बाद होम डिपो ने सबसे खराब नतीजे पेश किए है। होम डिपो की आय 4% गिरकर $3726 करोड़ रहा है। होम डिपो ने कंपनी का गाइडेंस घटाया है। बिक्री 2-5% गिरने की आशंका है। मार्जिन गिरकर 14% पर आ सकता है। कमजोर नतीजों से SEA का शेयर 18% गिरा है जबकि SEA की गेमिंग से आय 43% गिरी है।SEA एशिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी है।

US में सुधरेंगे हालात

केविन मैक्कार्थी ने कहा कि डेट सीलिंग पर बातचीत जारी है। राष्ट्रपति, कांग्रेस के नेताओं की बातचीत जारी है। हफ्ते के अंत तक सीलिंग पर डील संभव है। केविन मैक्कार्थी US हाउस के स्पीकर हैं।

इस बीच जो बाइडन ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा रद्द की है। G7 सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति हिस्सा लेंगे। जापान के हिरोशिमा में G7 सम्मेलन होगा ।

Stock Market LIVE Updates: SGX NIFTY दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

एशियाई बाजार की चाल

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 44.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 30,039.41 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.85 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.09 फीसदी चढ़कर 15,846.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 19,945.28 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 3,288.94 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *