Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News: आज बाजार की शुरुआत धीमी रहने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी से ब्रॉडर इंडेक्सों के सपाट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज के कारोबारी सत्र में  ये 19448 पर खुलने के बाद ये 10 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो 07 जुलाई को सेंसेक्स 505 अंक गिरकर 65280 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 166 अंक गिरकर 19332 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक बनाया था।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से पता चलता है कि निफ्टी को 19302 के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है। इसके बाद 19250 और 19166 पर अगले सपोर्ट दिख रहे हैं। जबकि ऊपर की तरफ 19470 पर इंडेक्स के लिए रजिस्टेंस हो सकता है। इसके बाद 19522 और 19606 पर अगले रजिस्टेंस हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाओ जोंस 187 अंक लुढ़क कर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स और नैस्डेक भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिका में दरें बढ़ने की आशंकाओं ने बाजार पर दबाव बनाया है। अमेरिका के महंगाई के आंकड़े। बुद्धवार को आएंगे। बाजार को महंगाई दर में गिरावट की उम्मीद है। अमेरिका में मई में महंगाई दर 4 फीसदी पर थी। बता दें कि एक हफ्ते में डाओ जोंस में 1.97 फीसदी, S&P 500 इंडेक्स में 1.27 फीसदी और नैस्डेक में 1.13 फीसदी की गिरावट हुई है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में  मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 30.50 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.67 फीसदी गिरावट के साथ 32173.88 के आसपास दिख रहा है। हालांकि स्ट्रेट टाइम्स में बढ़त देखने को मिल रही है। ये 0.51 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 16771.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.41 फीसदी की तेजी लेकर 18614.48 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.30 फीसदी की मजबूती दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 3208.86 के स्तर पर दिख रहा है।

तेजी में कच्चा तेल

उधर सप्लाई की टेंशन बढ़ने से क्रूड में 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट 78 डॉलर के पार निकल गया है। क्रूड की कीमतों 9 हफ्ते की ऊंचाई पर हैं।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

यूरोपियन मार्केट

पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद शुक्रवार को यूरोपीय शेयर बाजारों में थोड़ी तेजी आई। पैन-यूरोपियन स्टॉक्स 600 इंडेक्स करीब 0.1 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था। अलग-अलग सेक्टरों और शेयरों की चाल मिलीजुली रही थी। मीडिया शेयरों में 1.3 फीसकी की गिरावट देखने को मिली थी। ये गिरावट उम्मीद से ज्यादा रही। जबकि केमिकल शेयरों में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

FII और DII आंकड़े

07 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 790.40 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2964.23 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

10 जुलाई को NSE पर 4 स्टॉक्स ग्रैन्यूल्स इंडिया, इंडिया सीमेंट्स, BHELऔर डेल्टा कॉर्प F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *