अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटने से ग्लोबल मार्केट का मूड खराब, एशिया में कमजोरी, GIFT NIFTY 55 अंक नीचे

अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटने से ग्लोबल मार्केट का मूड खराब है। एशिया में कमजोरी देखने को मिल रही है। GIFT NIFTY चौथाई परसेंट नीचे नजर आ रहा है। US FUTURES पर भी दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि US मार्केट कल मिलेजुले बंद हुए थे। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिलेजुले स्तर पर बंद हुए। डाओ जोंस 71.15 अंक चढ़कर बंद हुआ। लेकिन, S&P 500 इंडेक्स 0.27% की गिरावट रही और नैस्डैक कम्पोजिट इंडेक्स 0.43% की गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉन्ड यील्ड, डॉलर में मजबूती ने अमेरिकी बाजार में दबाव बनाया।

फिच ने घटाई रेटिंग

इधर FITCH ने अमेरिका की सॉवरेन डेट की रेटिंग AAA से घटाकर AA+ की है। कर्ज के चलते अगले 3 साल तक वित्तीय कमजोरी बढ़ने की आशंका जताई है। जेनेट येलेन बोली फिच के फैसले से सहमत नहीं है।

डॉलर में मजबूती

डॉलर इंडेक्स कल 102.22 के स्तर तक पहुंचा है। डॉलर इंडेक्स 15 दिनों बाद 102 के पार निकला है। लगातार 8वें दिन डॉलर इंडेक्स 101 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

रिकवरी मोड में क्रूड

कच्चा तेल 4 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा है। ब्रेंट का भाव 86 डॉलर तक पहुंचा है। अप्रैल के बाद ब्रेंट पहली बार $86 तक पहुंचा है। वहीं WTI में भी $82 के ऊपर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट का भाव जुलाई में 14% चढ़ा है। जनवरी 2022 के बाद 1 महीने में सबसे ज्यादा ब्रेंट चढ़ा है। सप्लाई घटने से कीमतों को सपोर्ट मिला है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 55.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ 32,861.29 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.77 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.58 फीसदी गिरकर 16,940.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.08 फीसदी की गिरावट के साथ 19,594.43 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.42 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 3,264.94 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *