Gold Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को गोल्ड के भाव में ज्यादा हलचल नजर नहीं आई है। देशभर में 10 ग्राम सोने का भाव 59,000 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 59,170 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 54,250 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के भाव में आज गिरावट रही। आज चांदी 73,300 रुपये पर है। चांदी के भाव में 200 रुपये की गिरावट आई है।
Gold Rate: ये रहा देश के 15 शहरों में गोल्ड रेट, चेक करें 24 कैरेट सोने का भाव
नोएडा में गोल्ड का रेट
नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,170 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।
अहमदाबाद में गोल्ड का रेट
देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 54,150 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में गोल्ड का रेट
चेन्नई में 22 कैरेट सोना 54,510 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 59,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल में गोल्ड रेट
भोपाल में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 54,100 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 59,070 रुपये रहा।
आगरा में गोल्ड रेट
आगरा में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 54,250 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 59,070 रुपये रहा।
तिरुवनंतपुरम में गोल्ड रेट
तिरुवनंतपुरम में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 54,100 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 59,020 रुपये रहा।
देश के बड़े शहरों में ये रहा गोल्ड रेट
शहर | 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में | 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में |
दिल्ली | 54,250 | 59,170 |
मुंबई | 54,100 | 59,020 |
कोलकाता | 54,100 | 59,020 |
लखनऊ | 54,250 | 59,170 |
बंगलुरु | 54,100 | 59,020 |
जयपुर | 54,250 | 59,170 |
पटना | 54,150 | 59,070 |
भुवनेश्वर | 54,100 | 59,020 |
हैदराबाद | 54,100 | 59,020 |
ऐसे तय होते हैं सोने का भाव
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।