बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी ज्यादा मजबूत, खुलते ही करें खरीदारी:अनुज सिंघल

Stock Market: निफ्टी -बैंक निफ्टी पर कैसी होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति? इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी ज्यादा मजबूत है। इंडेक्स के सारे ट्रेड निफ्टी में लेना अच्छा है। निफ्टी का बेसिक टेक्सचर ‘गिरावट में खरीदें’ का बना है। हर गिरावट को खरीदें और 20,000-20,500 तक के लक्ष्य के लिए पोजीशनली लॉन्ग रहें। निफ्टी का पहला सपोर्ट 19,525 पर है जो कल का निचला स्तर भी है। बड़ा सपोर्ट 19,421 (20 DMA) पर है। खुलते ही खरीदें और 19,475-19,525 जोन में जोड़ें। लॉन्ग सौदों में 19,421 का SL रखें। पोजीशनल लॉन्ग सौदों में अब क्लोजिंग बेसिस पर 19,400 का SL रखें। निफ्टी जबतक 19,400 का है तबतक शॉर्ट का सोचें नहीं।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सफाई मिलने तक निफ्टी बैंक में किसी ट्रेड से बचें। कल भी निफ्टी बैंक से दूर रहने की सलाह थी। निफ्टी बैंक 20 और 50 DMA के बीच ट्रेड कर रहा है। निफ्टी बैंक का 20 DMA 44,315 और 50 DMA 44,820 पर है। जब तक निफ्टी बैंक इस रेंज में बंद हो रहा है तब तक कोई ट्रेड नहीं ले। जिन ट्रेडर्स को ट्रेड करना ही है वो बाउंड्रीज में खरीदें और बेचें। 44,400 के पास निफ्टी बैंक को खरीदें और इसके लिए 44,300 का स्टॉपलॉस लगाए। 44,700 के पास निफ्टी बैंक को बेचें और इसके लिए 44,850 का स्टॉपलॉस लगाए।

बाजार: कहां रखें नजर

बैंक निफ्टी की आज वीकली ऑप्शन एक्सपायरी है। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी से पहले का दिन आज है। निफ्टी से निकलेगा जियो फाइनेंस, 10 करोड़ शेयरों की बिकवाली संभव है। क्रूड चढ़ा, सऊदी अरब, रूस ने क्रूड उत्पादन घटाया है। निफ्टी पूरी गिरावट के 50% Retracement स्तरों पर आ रहा है। इंडेक्स की रिकवरी का असली टेस्ट 50-66% Retracement जोन में होगा। 66% Retracement जोन 19,750 पर है। निफ्टी के इसी सीरीज में नया हाई लगाने के पूरे चांस है।

बाजार के टेक्सचर का आज टेस्ट

ब्रेंट $90 के ऊपर कारोबार कर रहा है और डॉलर इंडेक्स 105 के पास पहुंचा है। लॉन्ग IT, शॉर्ट बैंक ट्रेड फिर काम कर सकता है। निफ्टी IT आज 52 हफ्ते का नया हाई फिर बना सकता है। मिडकैप, स्मॉलकैप पार्टी का मजा ले रहे हैं। मिडकैप में 5-8% की रैली और बाकी है। अब किस तरह के शेयरों में पैसा लगा रहे हैं उसे लेकर सतर्क रहें। इन स्तरों पर गलती काफी भारी पड़ सकती है। अच्छे शेयरों में बने रहें इससे आप गिरावट का सामना कर पाएंगे।

जियो फाइनेंशियल पर फोकस

शेयर आखिरकार निफ्टी से निकल रहा है। पैसिव फंड्स की तरफ से 10 cr शेयरों की बिकवाली संभव है। देखना होगा किस भाव पर सप्लाई बंद होती है।

ऑयल इंडिया में तेजी संभव

अनुज सिंघल ने कहा कि चढ़ते हुई क्रूड कीमतों का बड़ा फायदा मिलेगा। ONGC के मुकाबले वैल्युएशन भी सस्ते है। इस महीने ONGC 5% चढ़ा, ऑयल इंडिया में 2.7% की तेजी देखने को मिली। जबकि विंडफॉल टैक्स अब भी बड़ा रिस्क फैक्टर है।

Today Nifty -Bank Nifty Position: निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज इन लेवल्स पर लगाएं दांव, मिलेगा मुनाफा

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *