Global market: ग्लोबल बाजार मिलेजुले, कल अमेरिकी बाजारों में दिखी गिरावट

Global market : आज ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों की चाल मिलीजुली है। गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी देखने को मिल रही है। उधर कल अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी। नैस्डैक 1 फीसदी से ज्यादा फिसला था। इस बीच क्रूड 10 महीने की ऊंचाई पर दिख रहा है। कल अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया। क्रूड की तेजी से भी बाजार पर दबाव बना। बाजार को US के महंगाई दर के आंकड़ों का इंतजार है। आज अमेरिका के अगस्त के महंगाई दर के आंकड़े आएंगे।

एप्पल में दबाव देखने को मिल रहा है। कल कंपनी का शेयर करीब 2 फीसदी गिरा था। आईफोन 15 के लॉन्च के बाद कंपनी पर दबाव बना है। नए आईफोन के लॉन्च से बाजार ज्यादा खुश नहीं हुआ है। ओरेकल में भी दबाव देखने को मिला है। कल ओरेकल का शेयर 13 फीसदी गिरा था। कमजोर नतीजों ने दबाव बनाया है। कमजोर आउटलुक से भी शेयर गिरा है।

US में बढ़ सकती है महंगाई

बाजार को अगस्त में अमेरिका में महंगाई बढ़कर 3.6 फीसदी होने की आशंका है। जुलाई में अमेरिका में 3.2 फीसदी पर थी महंगाई दर। महंगाई बढ़ने पर बाजार को दरें बढ़ने की आशंका है। बाजार जानकारों का कहना है इस साल अमेरिका में एक या दो बार दरें बढ़ने की आशंका दिख रही है।बाजार को US के महंगाई दर के आंकड़ों का इंतजार है। आज अमेरिका के अगस्त के महंगाई दर के आंकड़े आएंगे।

कच्चे तेल की कीमतें 10 महीने के हाई पर

तेल की कीमतें में बुधवार को बढ़त देखने को मिल रही है। तेल की कीमतें पिछले दिन 10 महीने के नए उच्चतम स्तर पर थीं। ग्लोबल सप्लाई में कमी की उम्मीद और लीबिया में आपूर्ति में बाधा की आशंका ने तेल में उबाल ला दिया है। जिसके चलते चीन जैसे कुछ देशों में धीमी मांग की चिंताओं के बावजूद तेल की कीमतों में तेजी आई है। अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 8 सेंट या 0.1 फीसदी बढ़कर 92.14 डॉलर प्रति बैरल पर जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 14 सेंट या 0.2 फीसदी चढ़कर 88.98 डॉलर प्रति बैरल हो गया। दोनों बेंचमार्क मंगलवार को लगभग 2 फीसदी बढ़कर नवंबर 2022 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुए।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 17.50 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 32675.89 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.21 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 16576.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 18006.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.12 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 3,118.87 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *