Today Nifty -Bank Nifty Position: निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज इन लेवल्स पर लगाएं दांव, मिलेगा मोटा मुनाफा

Today Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ हो सकती हैं। 27 अक्टूबर को पिछले 6 दिनों से चल रही गिरावट पर लगाम लग गई है। सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 19000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 634.65 अंक या 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 63782.80 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 190.00 अंक या 1.01 फीसदी की तेजी लेकर 19047.30 पर बंद हुआ है। शुक्रवार को लगभग 2673 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, 825 शेयर गिरे हैं। जबकि 125 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।

निफ्टी पर राय

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19074-19103 और बड़ा रेजिस्टेंस 19148-19198/19223 पर है। पहला बेस 18951-18910 का और बड़ा बेस 18864-18834/18810 पर है। शुक्रवार को 19000 फिर हासिल हुआ। FIIs की बिकवाली जारी है, लेकिन पुट राइटिंग भी हुई। 19000-19900-19800 पर भारी पुट राइटिंग, 18910-18864 अहम है। दूसरे बेस पर पुट राइटर्स+200DEMA हावी है। ऊपर 19103/19074 और नीचे 18910-18864 के बीच ट्रेड रेंज है। इस रेंज में ट्रेड करें, निचले स्तरों पर खरीदें, ऊपर शॉर्ट करें और निकलें। 18834/18810 के नीचे बंद होने पर ही बड़ा ब्रेकडाउन संभव है। 19103 के ऊपर ही बड़ी तेजी और शॉर्ट कवर होंगे।

Stock Market LIVE Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 42910-43037 और बड़ा रेजिस्टेंस 43169-43228/43350 पर है। पहला बेस 42540-42410का और बड़ा बेस42289-42060 पर है। शुक्रवार को पुलबैक मिला लेकिन ज्यादा पर्याप्त नहीं था। PSUs बैंक और एक्सिस बैंक दोनों अच्छा कर रहे हैं। 50WEMA पर वीकली क्लोजिंग रही, 43000-42900 पर कॉल राइटर्स हावी हुए। 42500-42400 पर पुट राइटर्स जमें फिर 42100-42000 पर पुट राइटर्स देखने को मिला। 43000 और 42100-42000 के बीच आज का अहम ट्रेड जोन है। जोखिम लेने वाले बड़ी गिरावट 42100-42000 पर लॉन्ग सौदे ले सकते हैं।अब 42800-43000 शॉर्ट करने और लॉन्ग सौदें कवर करने का जोन है। 42000 के नीचे ही बड़ी गिरावट और 43037 के ऊपर तेजी आएगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *