ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत, एशियाई बाजार 1.5% तक चढ़े, गिफ्ट निफ्टी 117 अंक उछला

तीन दिनों की गिरावट के बाद आज भारतीय बाजारों में स्टेबिलिटी के संकेत मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट लेकिन ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहा है। एशियाई बाजार एक फीसदी से ज्यादा चढ़े। अमेरिकी बाजारी बाजारों में भी तीन दिनों की गिरावट के बाद रौनक दिखी। डाओ जोन्स 3 दिनों की गिरावट के बाद 202 अंक चढ़ा जबकि नैस्डेक 2 दिनों की गिरावट के बाद 1.25% से ज्यादा चढ़ा। वहीं S&P500 इंडेक्स 2 दिनों की गिरावट के बाद करीब 1% चढ़ा है। टेक शेयरों की तेजी ने बाजार को सहारा दिया। 5 हफ्तों की ऊंचाई पर US बॉन्ड यील्ड कायम है।

तेजी में एप्पल

Apple में Bank of America की ओर से खरीदारी की रेटिंग के बाद शेयर में और भी तेजी दिखी। बता दें कि BoA ने रेटिंग ‘न्यूट्रल’ से बढ़ाकर ‘बाय’ की है। रेटिंग में सुधार से शेयर कल 3.3% चढ़ा। शेयर में 5 मई 2023 के बाद सबसे ज्यादा तेजी आई।

तैश में कच्चा तेल

एक दिन में कच्चे तेल के भाव में 1.50% की तेजी दिखी है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव अब 79 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। जबकि, WTI भी 74 डॉलर के ऊपर है. कच्चे तेल में यह तेजी IEA और OPEC के अनुमान से चढ़े हैं। IEA का कहना है कि 2024 में कच्चे तेल के मांग में 1.24 BPP की बढ़ोतरी हो सकती है। चौथी तिमाही में कीमतों में गिरावट की उम्मीद है। जबकि, OPEC का कहना है कि 2024 में क्रूड की मांग 22.5 लाख BPD तक बढ़ने की उम्मीद है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 117.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 36,027.41 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.63 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.11 फीसदी चढ़कर 17,591.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 15,491.75 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 2,837.29 के स्तर पर दिख रहा है।

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *