Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन रुलाया, निवेशकों के एक दिन में ₹5 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार 7 मई को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 384 अंक टूट गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बाजार में गिरावट चौतरफा रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां 1.90 फीसदी, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.65 लुढ़ककर बंद हुआ। FMCG और आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरोल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक 3.41 फीसदी की गिरावट रही है। इसके अलावा मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर और यूटिलिटी शेयरों के इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक लुढ़ककर बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 383.69 अंक या 0.52% की तेजी के साथ 73,511.85 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 141.25 अंक या 0.63% की गिरावट के साथ 22,301.45 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹4.95 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 7 मई को घटकर 398.44 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 6 मई को 403.39 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 4.95 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 4.95 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में सबसे अधिक 5.37 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), नेस्ले इंडिया (Nestle India), आईटीसी (ITC) और विप्रो (Wipro) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 1.36% से लेकर 2.53 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 19 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) का शेयर 3.62 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), टाटा मोटर्स (Tata Motors), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयर 2.16% से लेकर 2.92% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,629 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,932 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,094 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,730 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 108 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 179 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 36 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Election Stocks: बाजार पर भी चढ़ा चुनावी खुमार, दिग्गजों के ये इलेक्शन स्टॉक्स कराएंगे छप्परफाड़ कमाई

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *