Gainers & Losers: वौलेटिलिटी के बीच हरे निशान में बंद हुआ बाजार, 05 सितंबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers:  फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। फार्मा, रियल्टी, FMCG शेयरों में खरीदारी रही जबकि IT, मेटल, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। वहीं बैंकिंग, फाइनेंशियल शेयरों पर दबाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 152.12 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 65,780.26 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 46.10 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 19574.90 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Rail Vikas Nigam Ltd. | CMP Rs 156.75 | आज यह शेयर 1.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। RVNL की JV ने बोली जीती है। वेस्टर्न रेलवे के वड़ोदरा डिविजन प्रोजेक्ट के लिए बोली जीती। सिविल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के लिए बोली जीती। RVNL-MPCC की ज्वाइंट वेंचर को काम मिला। 174 करोड़ का प्रोजेक्ट 2 साल में पूरा करना है। ज्वाइंट वेंचर में RVNL की 74% हिस्सेदारी है।

DLF Ltd. | CMP Rs 521.30 | आज यह शेयर 1.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, रियल एस्टेट दिग्गज ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में वह देश भर के कई शहरों में करीब 20,000 करोड़ रुपये के रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च करेगी। इस खबर के चलते कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है।

Zen Technologies Ltd. | CMP Rs 835.50 | आज यह शेयर 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। रक्षा मंत्रालय से 123.3 करोड़ रुपये ऑर्डर मिला है। कुल ऑर्डर बुक बढ़कर 1,275.3 करोड़ रुपये हो गया है।

Dilip Buildcon Ltd. | CMP Rs 322.25 | आज यह शेयर 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी को JV को मध्य प्रदेश सरकार से 1,275 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। उज्जैन में ड्रिंकिंग सप्लाई स्कीम के ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए ऑर्डर मिला है।

Raymond Ltd. | CMP Rs 2172.45 | आज यह शेयर 10 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। जेफरीज ने रेमंड पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 2600 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज ने 2600 रुपए प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ कवरेज शुरू किया। डेट और कॉरपोरेट स्ट्रक्चर को लेकर कंपनी ने निवेशकों की चिंता पर काम किया। कंपनी नेट कैश में है । लाइफ स्टाइल और रियल एस्टेट कारोबार को अलग कर रही है। सभी कारोबार में ग्रोथ देखने को मिल रही, कैटेगरी विस्तार पर जोर दे रही है और कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ा है। FY23-26 के बीच आय CAGR 13% रहने की उम्मीद है। FY23-26 के बीच अर्निंग्स CAGR 13% रहने की उम्मीद है।

Satia Industries Ltd. | CMP Rs 136.55 | आज यह शेयर5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी को उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल से पाठ्यपुस्तकों की छपाई के लिए कागज की आपूर्ति के लिए 96.50 करोड़ रुपये के प्रमुख अनुबंध मिले। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, यह नई शिक्षा नीति के साथ लेखन और मुद्रण कागज की आगामी बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए सतिया की क्षमता में खरीदारों के भरोसे को दर्शाता है।

TCNC Clothing Co Ltd. | CMP Rs 387.40 | आज यह शेयर 4.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक नालंदा इंडिया इक्विटी फंड ने खुले बाजार लेनदेन के जरिए से परिधान कंपनी टीसीएनएस क्लोदिंग में 889635 इक्विटी शेयर या 1.4 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। ये शेयर औसतन 370.03 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे गए हैं। जून 2023 तक नालंदा भारत के पास टीसीएनएस में 6.84 फीसदी हिस्सेदारी थी।

Closing Bell: सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,550 के पार हुआ बंद, रियल्टी, फार्मा शेयरों में रही तेजी

Source link

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *